Introductions

पुसौर छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्वांचल में उड़िसा सीमा से लगे कला एवं संस्कारधानी रायगढ़, केलो नदी महतारी के दक्षिण में स्थित है। 19वीं सदी के पूर्व पुसौर का नाम पुश्पपुर नामक एक गढ़ था। यहां के राजा का नाम पुश्यमित्र था। पुश्पपुर के समीप गौतमी किस्सापाली व कलम्बी गांव थे। पाली भाशाओं में पुश्पपुर को पुस्सउर और बाद में पुसाउर फिर पुसौर हुआ। यह क्षेत्र सपाट भूमि पर स्थित है। जहां उत्कल संस्कृति परम्परा देखते ही बनता है। यहां की संस्कृति में उड़िसा एवं छत्तीसगढ़ दोनों की मिश्रित संस्कृति देखने को मिलती है। कास्य नगरी के नाम से प्रसिद्ध यह क्षेत्र अब जिले के ‘‘मिनी एजुकेषन हब’’ के रूप में पहचान बना चुका है।